

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Good news for rail passengers traveling from Raipur to Kurud: two MEMU trains will run between Raipur and Kurud.
रायपुर और कुरूद के बीच रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। रेल मंत्रालय ने रायपुर-कुरूद के बीच दो मेमू ट्रेनें चलाने की अधिकृत घोषणा कर दी है। हालांकि इन ट्रेनों के संचालन की शुरुआत कब से होगी, इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है।
रेल मंत्रालय के अनुसार रायपुर-कुरूद मेमू ट्रेन और सरायपुर-कुरूद मेमू ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रेल सेवाओं की स्वीकृति से संबंधित पत्र की जानकारी दी है। इस पत्र में रायपुर-रावघाट मेमू ट्रेन के संचालन का भी उल्लेख किया गया है।
आपको बता दें, कि कुरूद तक बड़ी रेललाइन का काम पूरा हो चुका है और कुछ महीने पहले इस रेलमार्ग पर ट्रायल भी किया गया था। ऐसे में अब क्षेत्र के लोगों को मेमू ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू होने का इंतजार है। इन ट्रेनों के शुरू होने से रायपुर और कुरूद के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है। फिलहाल ट्रेनों के संचालन की तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है, कि यह सेवा अब जल्द ही शुरू हो जाएगी।