

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

High-voltage drama in 'Alliance'! Sohail Khan seen kicking the door in anger.
रियलिटी शो 'Alliance' का ग्रैंड फिनाले नज़दीक आते ही शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। Prime Video और Banijay Asia के इस सोशल-स्ट्रैटेजी गेम शो के नए प्रोमो ने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है।
प्रोमो में अभिनेता सोहेल खान गुस्से में बार-बार दरवाज़े पर लात मारते हुए दिखाई देते हैं। उनके इस आक्रामक व्यवहार के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें तेज़ हो गई हैं कि क्या वह शो छोड़ना चाहते थे या किसी तनाव के कारण नाराज़ हो गए थे।
इसी बीच एक और चर्चा ने जोर पकड़ लिया कि क्या सलमान खान अपने भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने के लिए Alliance मुख्यालय पहुंचे थे। शो से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, सलमान की मौजूदगी किसी पेड प्रमोशन का हिस्सा नहीं थी, बल्कि वह निजी तौर पर अपने भाई से मिलने और उनका मनोबल बढ़ाने पहुंचे थे।
फिनाले के करीब पहुंच चुके शो में सोहेल खान को मजबूत कंटेस्टेंट्स में गिना जा रहा है। ऐसे में सलमान का समर्थन उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि, प्रोमो में दिखाए गए घटनाक्रम का पूरा सच आने वाले एपिसोड में ही सामने आएगा।
Banijay Asia द्वारा निर्मित Alliance विशेष रूप से Prime Video पर स्ट्रीम हो रहा है। शो के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज़ किए जाते हैं। ग्रैंड फिनाले से पहले यह नया प्रोमो दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा रहा है।