

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Himesh Reshammiya reveals the secret behind the success of ‘Aashiq Banaya Aapne’, explaining how the melody for this song emerged from pain.
मुंबई। भारत के सबसे सम्मानित फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स में से एक कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज़’ के नए सीज़न के साथ वापस आ गए हैं। इस सीज़न में मशहूर गायकों, संगीतकारों और संगीत जगत के दिग्गजों की रचनात्मक यात्रा, उनकी प्रेरणाओं और उस संगीत के पीछे छिपी अनकही कहानियों पर रोशनी डाली जा रही है, जिसने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। इस सीरीज़ के ताज़ा एपिसोड में हिमेश रेशमिया ने शिरकत की।
भारतीय मनोरंजन जगत में बहुमुखी प्रतिभा के धनी हिमेश रेशमिया ने संगीतकार, गायक और अभिनेता के रूप में दशकों से कई सुपरहिट गाने दिए हैं और अपनी एक अलग संगीत विरासत बनाई है। शो में कोमल नाहटा के साथ बेबाक बातचीत के दौरान उन्होंने अपने आइकॉनिक गाने ‘आशिक बनाया आपने’ के पीछे की भावनात्मक प्रेरणा का खुलासा किया।
इस अनुभव को याद करते हुए हिमेश ने बताया, ‘आशिक बनाया’ गाने के दौरान मैं अपने दोस्तों के साथ एक लाउंज में था। मेरे दोस्तों में से एक वहां डांस कर रहा था, रो रहा था और शराब पी रहा था वह भी एक ही समय पर। बैकग्राउंड में एक खुशमिजाज गाना बज रहा था, लेकिन शायद उस व्यक्ति की किसी से जुड़ी कोई बुरी याद थी, जिसकी वजह से वह भावुक हो गया था। उस पल मैंने जिस भावनात्मक जुड़ाव को महसूस किया, वही इस गाने की प्रेरणा बना।
उस समय तक किसी ने वास्तव में इस तरह का प्रयोग नहीं किया था एक ऐसा गाना जिसकी धुन बेहद उदास, गहरी और दर्द से भरी हो, उसे एक खूबसूरत याद के साथ जोड़ना। इसके बोल ऐसे होने चाहिए, जिनसे हर कोई खुद को जोड़ सके। फिर सही म्यूजिक प्रोडक्शन के साथ ऐसा ट्रैक तैयार किया जाए, जो क्लब में बजने के लिए भी उपयुक्त हो।
अगर आप इसका वीडियो देखें, तो उसमें वह लड़का दर्द से रो रहा है। क्लब में उसके आसपास डांस कर रहे लोगों से उसका कोई जुड़ाव नहीं है। वह अपने ही दर्द की दुनिया में खोया हुआ है, जबकि संगीत बज रहा है और बीट्स लगातार चल रही हैं। इसके बावजूद, यह बेहद भावुक और दर्द से भरा गाना है। उस दौर में उदास गानों के रीमिक्स बहुत आम नहीं थे। मैं यह नहीं कह रहा कि ऐसा करने वाला मैं पहला व्यक्ति था। हालांकि, इस तरह की अवधारणा और दूरदृष्टि होना मेरे लिए एक बड़ा फायदा था, जिसका श्रेय मेरे पिता को जाता है।”
‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज़’ के साथ कोमल नाहटा भारतीय सिनेमा से जुड़ी बातचीत के अंदाज़ को एक नई दिशा दे रहे हैं। संगीत जगत की ऐसी ही दिलचस्प और अनसुनी कहानियां जानने के लिए ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज़’ के यूट्यूब चैनल पर एपिसोड देखें!