

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Holi meeting ceremony of Rashtriya Kavi Sangam on Rangpanchami
रायपुर। राष्ट्रीय सांस्कृतिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम की छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई द्वारा रंगपंचमी के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह एवं काव्यपाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर वातावरण को साहित्यिक रंगों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में महेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान उपस्थित कवियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और आपसी स्नेह व सौहार्द का संदेश दिया।

आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, कमल शर्मा, चंपेश्वर भाई सहित प्रदेश के अनेक साहित्यकार, कवि और कवयित्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने अपने काव्यपाठ के माध्यम से प्रेम, रंगों और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।