Home Minister Sharma said in the House Surrender camps will be opened in five districts of Bastar 10 thousand rupees per month and PM housing on surrender
गृह मंत्री विजय शर्मा के विभागों के अनुदान मांग पर बताया कि, नई नक्सल पुनर्वास नीति में कई प्रावधान शामिल किए गए हैं। बस्तर के पांच जिलों में सरेंडर कैंप खोले जाएंगे। समर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू किए जाएंगे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा में गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों को मुख्य धारा में शामिल करने एक बड़ा ऐलान किया है। मंत्री शर्मा ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि, नई नक्सल पुनर्वास नीति में कई प्रावधान शामिल किए गए हैं। इसके तहत बस्तर के पांच जिलों में सरेंडर कैंप खोले जाएंगे। समर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू किए जाएंगे। उन्हें प्रति महीना 10 हजार और पीएम आवास दिया जाएगा।
मंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि, बस्तर में इलवत पंचायत अभियान शुरू होगा। नक्सल मुक्त गांव होने पर एक करोड़ का काम तुरंत दिया जाएगा। गांव को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। नक्सल मोर्चे में शहीद जवानों की प्रतिमा उनके गांव में लगाई जाएगी। मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म होगा इसमें कोई संशय नहीं है। वरिष्ठ आरक्षक भी पुलिस अधिकारी कहलाएंगे और उन्हें विवेचना का अधिकार मिलेगा।
गृहमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि, गृह विभाग के बजट में 10 फीसदी की वृद्धि हुई है। होम गार्ड्स के लिए 1715 महिला के पद स्वीकृत किए गए हैं। सभी जिला मुख्यालय में अजाक थाने खोले जाएंगे। अजाक थाने के लिए 90 पद स्वीकृत किए गए हैं। सुकमा जिले में दो नए थाने और पांच स्थानों चौकी खोली जाएगी। कोरबा, जांजगीर और सूरजपुर में महिला थाना खोले जायेंगे। तीन महिला थानों के लिए 180 नए पदों की स्वीकृति दी गई।
मंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि, 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फॉर्स के लिए 135 पदों की स्वीकृत किये गए हैं। नवीन भारत रक्षित वाहिनी के लिए 1007 नए पद स्वीकृत किये गए हैं। SISF फॉर्स के लिए 500 नए पदों की और NSG की तर्ज पर SOG का गठन किया जाएगा। SOG के लिए 44 नए पदों की भर्ती की जाएगी। पांच नए साइबर थाने शुरू किए जाएंगे। साइबर थाने के लिए 120 नए पदों की स्वीकृति दी गई है। बस्तर फाइटर्स के लिए 3202 पद स्वीकृत किए गए हैं। गृह विभाग में कुल नवीन 6085 पदों का सृजन किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देश के दूसरे लौह पुरुष हैं। नारायणपुर के एक गांव में 25 साल बाद बाजार लगना शुरू हुआ है और यह अमित शाह के संकल्प से संभव हो सका है। बीजापुर से पामेड़ तक सीधी बस सेवा 25 साल बाद शुरू हुई है। वहीं सुदूर नक्सल क्षेत्रों में 577 नए टॉवर लगे हैं।
मंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि, प्रदेश की जेलों में 14733 कैदियों की क्षमता है। वर्तमान में जेलों में 18525 कैदी है, वहीं 64 बैरक निर्माणाधीन है। जल्द इन बैरकों का शुभारम्भ होगा। इन बैरकों में 3700 कैदियों को रखा जा सकेगा। जेलों में अच्छी गौशाला हो इस पर काम किया जाएगा।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media