

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Rajasthan News: Horrific road accident: Bus-truck collision, 5 passengers died, more than 12 injured
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रावतसर थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर प्राइवेट स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सुबह 7 बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रावतसर थाना क्षेत्र में सरदाशहर रोड स्थित बरमसर के पास सुबह करीब 7 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक के अगले हिस्से पूरी तरह से चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी, जबकि ट्रक जयपुर से श्रीगंगानगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान बस चालक ने रास्ते में खड़े दो ट्रालों को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
राहत-बचाव कार्य जारी
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को रावतसर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मृतकों की पहचान बाकी
इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ओवरटेक के दौरान लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।