

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG Accident News: Horrific road accident in Korba, three youths died after being hit by a trailer, mourning spread in the village
कोरबा। कोरबा जिले के पाली क्षेत्र के ग्राम नूनेरा में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद तीनों युवक ट्रक के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की हुई पहचान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों पर चढ़ गया। मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (पिता सहदेव मरावी), मंगल सिंह (पिता सुखनाथ) और ओमप्रकाश (पिता मंगल सिंह) के रूप में हुई है। हादसा इतना भयावह था कि युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
हाइड्रा मशीन से निकाले गए शव
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक पलटने के कारण शव उसके नीचे दब गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक हटाकर शवों को बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला जा सका।
ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने और सड़क पर गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा निर्धारित करने की मांग की है।
फरार चालक की तलाश में पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।