

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Indore fire wreaks havoc: 7 people burnt alive in house, investigation begins
इंदौर। इंदौर जिले में बीते मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर की है, जहां एक घर में लगी आग ने पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।
कार से शुरू हुई आग, घर तक फैली
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लगी, जो तेजी से फैलकर पूरे मकान में पहुंच गई। आग इतनी भीषण थी कि घर के अंदर मौजूद 7 लोग बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। मृतकों में मकान मालिक मनोज पुगलिया भी शामिल बताए जा रहे हैं।
मौके पर मची अफरा-तफरी
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सभी लोग झुलस चुके थे। पुलिस कमिश्नर और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी रातभर मौके पर मौजूद रहे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी करते रहे।
सुबह पहुंचे जनप्रतिनिधि
बुधवार सुबह कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
SOP बनाने की बात
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जाएगी। साथ ही विशेषज्ञों की टीम बनाकर इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिए सुरक्षित मल्टीपल चार्जिंग स्टेशनों को लेकर भी सुझाव लिए जाएंगे।
जांच जारी
फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या वाहन से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।