

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Horrific road accident in Surguja, 3 died, one seriously injured in truck-car collision
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के सकालो जंगल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त, कार के उड़े परखच्चे
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रही थी, जबकि कार अंबिकापुर की दिशा में जा रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। सकालो जंगल के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों में महिला सहित दो पुरुष शामिल
हादसे में जान गंवाने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।