

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

IIT student commits suicide after being caught using ChatGPT in exam
परीक्षा के दौरान चैटजीपीटी का उपयोग करते हुए पकड़े जाने के बाद आइआइटी बांबे के 22 वर्षीय छात्र ने होस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने वाला साहिल रवींद्र वाकोडे शुक्रवार शाम को पवई कैंपस के होस्टल नंबर-4 में अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया। छात्र की मां ने आरोप लगाया है, कि उनके बेटे को प्रताड़ित किया गया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि मेरे बेटे को मारा गया, उसे प्रताड़ित किया गया। मुझे न्याय चाहिए। उन्होंने बताया, कि साहिल एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। वहीं पिता रविंद्र वाकोडे ने भी कहा, कि उन लोगों की गहन जांच हो, जिन्होंने उसे प्रताड़ना देकर और जातिगत भेदभाव कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया। मैं सरकार से आग्रह करता हूं, कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को नौकरी से निकालकर मेरे बच्चे के न्याय दिलाए।
इस घटना के बाद आइआइटी बांबे ने एक बयान में कहा है, कि छात्र ने परीक्षा के दौरान कथित तौर पर परीक्षा का प्रश्नपत्र चैटजीपीटी पर अपलोड किया था। उसकी मौत का पता तब चला, जब होस्टल के साथियों को उसके कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। छात्रों ने आइआइटी के अधिकारियों को इसका सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। माता-पिता की शिकायत के आधार पर पवई पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा-108 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आपको बता दें, कि इस धटना के बाद आइआइटी कैंपस में विरोध प्रदर्शन भी हुए। छात्रों ने मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की मांग की है। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए कैंपस में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।