

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

India bags 5 medals on Day 5 of the Asian Games; the Tricolour shines bright with achievements ranging from Roshibina to Seema... medals won for the first time in two events.
नागोया। एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पदकों की रफ्तार बनाए रखी। गुरुवार को भारत ने कुल पांच पदक अपने नाम किए, जिसमें दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज शामिल है। शूटिंग, वुशु, रोइंग और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पदक तालिका में भारत की स्थिति और मजबूत हुई।अब एशियन गेम्स में भारत के कुल पदकों की संख्या 17 हो गई है। इनमें एक गोल्ड, सात सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज शामिल है।
शॉटगन स्कीट मिक्स्ड टीम स्पर्धा में अनंतजीत सिंह नरूका और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। इस इवेंट के एशियन गेम्स इतिहास में भारत का यह पहला पदक है। भारतीय जोड़ी के प्रदर्शन ने शूटिंग में भारत की पदक सूची में एक और नई उपलब्धि जोड़ दी।
रोइंग के डबल स्कल्स मुकाबले में सतनाम सिंह और सलमान खान ने कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में भी भारत का यह पहला एशियन गेम्स पदक है।सतनाम के लिए यह सफर खास इसलिए भी रहा क्योंकि वह पहले राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल खेल चुके है। वहीं, सलमान ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद खेल जारी रखा। पिता के निधन के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के लिए टैक्सी तक चलाई।
वुशु के 60 किलोग्राम वर्ग में मणिपुर की रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। फाइनल में उन्हें चीन की झांग शियाओयू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस पदक के साथ उन्होंने एशियन गेम्स में लगातार तीसरी बार पदक जीतने वाली भारतीय वुशु खिलाड़ी बनने की उपलब्धि हासिल की।रोशिबिना के खाते में अब एशियन गेम्स के तीन पदक हो गए है। इनमें दो सिल्वर शामिल है। खास बात यह भी रही कि वह मूल टीम का हिस्सा नहीं थीं। दिव्यांशी चौधरी के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया था।
एथलेटिक्स की 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में भी भारतीय टीम ने रजत पदक जीता। पूवम्मा राजू, विशाल थेन्नारासु, विथ्या रामराज और मनु टीएस की टीम ने 3 मिनट 14.46 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया।इस स्पर्धा में भारत पहले भी सफल रहा है। 2022 में भारतीय टीम ने सिल्वर और 2018 में गोल्ड मेडल जीता था।
महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में सीमा कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर लंबे अंतराल के बाद भारत को इस स्पर्धा में मेडल दिलाया। इस इवेंट में भारत को 16 साल बाद पदक मिला है।इससे पहले 2010 में प्रीजा श्रीधरन ने गोल्ड और कविता राउत ने सिल्वर मेडल जीता था। सीमा के ब्रॉन्ज ने इस स्पर्धा में भारत के पदक इतिहास में एक और अध्याय जोड़ दिया।
गुरुवार को भारत के पांचों पदक अलग-अलग खेलों से आए। वुशु और 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में भारत ने सिल्वर जीता, जबकि स्कीट मिक्स्ड टीम, रोइंग डबल स्कल्स और महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल हुए।पांचवें दिन के प्रदर्शन के बाद भारत के खाते में कुल 17 पदक हो गए है और भारतीय दल की नजर अब अगले मुकाबलों में पदकों की संख्या बढ़ाने पर है।