

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Latest News: Indian Railways is preparing for a major upgrade; new trains capable of reaching speeds of 220 km/h will soon be on the tracks.
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अब हाई-स्पीड रेल यात्रा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। वंदे भारत ट्रेनों की सफलता के बाद रेलवे ने 220 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड वाली दो नई ट्रेनें बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। ये ट्रेनें मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस से भी ज्यादा तेज होंगी।
सेमी हाई-स्पीड का नया दौर
रेलवे का यह कदम देश में आधुनिक, तेज और सुरक्षित यात्रा की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। नई ट्रेनें यात्रियों का समय बचाने के साथ-साथ रेलवे नेटवर्क को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाएंगी।
866 करोड़ की परियोजना, BEML को जिम्मेदारी
इस परियोजना की नींव अक्टूबर 2024 में रखी गई थी, जब इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने डिजाइन, निर्माण और कमीशनिंग का कॉन्ट्रैक्ट बीईएमएल को सौंपा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 866.87 करोड़ रुपये है, जिसमें डिजाइन, डेवलपमेंट और टेस्टिंग शामिल हैं।
16 कोच वाले होंगे ट्रेन सेट
रेलवे बोर्ड ने 23 मार्च 2026 को चेन्नई स्थित ICF को पत्र जारी कर 2027-28 के प्रोडक्शन प्रोग्राम में दो नए ट्रेन सेट शामिल करने की मंजूरी दी है। प्रत्येक ट्रेन में 16 आधुनिक स्टील बॉडी कोच होंगे। इनकी डिजाइन स्पीड 220 किमी/घंटा और ऑपरेटिंग स्पीड 200 किमी/घंटा होगी।
देशभर में 81 वंदे भारत ट्रेनें संचालित
वर्तमान में देशभर में वंदे भारत ट्रेनों की 81 जोड़ी सेवाएं चल रही हैं। नई हाई-स्पीड ट्रेनें भारतीय रेलवे को सेमी हाई-स्पीड नेटवर्क के अगले स्तर पर ले जाएंगी।
रेल नेटवर्क विस्तार पर भी जोर
रेलवे 2025-26 में 6000 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाने की योजना पर काम कर रहा है, जो पिछले वर्ष से 114% अधिक है। खासतौर पर आदिवासी और दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए 1.53 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।