

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Indian appealed for help from Dubai
अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चुनाव युद्ध पूरे मिडल ईस्ट में दहशत पैदा कर चुका है। अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान लगातार अमेरिका समर्थित देश पर बमबारी कर रहा है। इसी बीच दुबई से एक भारतीय ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है।
पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए भारतीय ने बताया कि वह एक होटल में ठहरा हुआ है और लगातार चारों तरफ बम गिर रहे हैं। वहां की सरकार ने उन्हें घरों के अंदर रहने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी बताया कि दुबई एयरपोर्ट पर भी ईरान ने भारी बमबारी की है।
वह ना तो सड़क के रास्ते भारत लौट सकते हैं और ना ही हवाई क्षेत्र से। वहां की घटना का जिक्र कर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमें यहां से जल्द से जल्द बाहर निकालने की व्यवस्था करें। यहां पर उनके अलावा और भी कई भारतीय परिवार फंसे हुए हैं।