

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Reliance Jio: Jio leads in AGR and revenue share, with a strong lead of 43%.
नई दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर पर आई ताजा रिपोर्ट्स में Reliance Jio की बढ़त साफ तौर पर उभरकर सामने आई है। ICICI Securities और CLSA की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) और रेवेन्यू शेयर दोनों मोर्चों पर जियो ने प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ा है।
AGR 321 अरब रुपये, 43% बाजार हिस्सेदारी
ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, Q3FY26 में तीनों निजी टेलीकॉम कंपनियों जियो, Bharti Airtel और Vodafone Idea का संयुक्त AGR 2.9% तिमाही दर तिमाही (QoQ) और 8.9% सालाना (YoY) बढ़कर 720 अरब रुपये पर पहुंच गया।
इस दौरान जियो का AGR 321 अरब रुपये रहा, जो 3.9% QoQ और 11.2% YoY की वृद्धि दर्शाता है। इसके साथ ही जियो की AGR बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 43% पर पहुंच गई। रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने तिमाही आधार पर 41 बेसिस प्वाइंट और सालाना आधार पर 114 बेसिस प्वाइंट की बढ़त दर्ज की।
इसके मुकाबले भारती एयरटेल का AGR 299 अरब रुपये और बाजार हिस्सेदारी 39.9% रही, जबकि वोडाफोन आइडिया 99 अरब रुपये AGR और करीब 13% हिस्सेदारी पर सिमटी रही।
22 में से 16 सर्किल में मजबूत पकड़
रिपोर्ट के मुताबिक, 22 टेलीकॉम सर्किल में से 16 में जियो ने AGR मार्केट शेयर बढ़ाया। खासतौर पर गुजरात, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट, कर्नाटक, नॉर्थ ईस्ट और हिमाचल जैसे सर्किल में कंपनी की पकड़ मजबूत हुई है। मेट्रो मार्केट दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में भी जियो की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय इजाफा दर्ज किया गया।
CLSA: रेवेन्यू शेयर 42.5%
CLSA की रिपोर्ट के अनुसार, Q3FY26 में जियो की रेवेन्यू शेयर 42.5% रही, जो तिमाही आधार पर 47 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि को दर्शाती है। बीते 12 महीनों में जियो और एयरटेल ने जहां बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई है, वहीं वोडाफोन आइडिया को गिरावट का सामना करना पड़ा।