

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

VIP protocol row: BSNL director issued notice, two officials transferred
नई दिल्ली। वीआईपी प्रोटोकॉल विवाद के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के निदेशक विवेक बंजल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई उनके प्रयागराज के प्रस्तावित आधिकारिक दौरे के दौरान आतिथ्य प्रबंधों से जुड़ी मांगों के इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई। साथ ही प्रयागराज में तैनात बीएसएनएल के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर का तबादला कर दिया गया है। प्रिंसिपल जनरल मैनेजर बृजेंद्र कुमार सिंह को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम भेजा गया है, जबकि डिप्टी जनरल मैनेजर (प्रशासन) जोगेश्वर वर्मा को नॉर्थ सर्किल में स्थानांतरित किया गया है।
मंत्री की कड़ी प्रतिक्रिया
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस वीआईपी प्रोटोकॉल विवाद पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में आतिथ्य से जुड़ी मांगों को “बेतुका और स्तब्ध कर देने वाला” बताया। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि नए भारत में इस तरह के आदेश अस्वीकार्य हैं और यह सभी नियमों व परंपराओं का उल्लंघन है।
क्या था विवाद?
जानकारी के मुताबिक, 59 वर्षीय विवेक बंजल की 25 और 26 फरवरी को प्रयागराज की दो दिवसीय यात्रा प्रस्तावित थी। जारी कार्यालय आदेश में उनके लिए अंतःवस्त्र, हवाई चप्पल, शैंपू, साबुन, तौलिया, कंघी, आईना, तेल की शीशी और बेडशीट जैसी व्यक्तिगत वस्तुओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।