

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Jagannath Panigrahi said- PM Modi's vision is towards developed India.
दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 136वीं कड़ी का प्रसारण दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुना। शंकराचार्य कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने 'मन की बात' के माध्यम से देश के उन लोगों को सामने लाने का काम करते हैं, जो समाज के छोटे-छोटे क्षेत्रों में रहकर बड़े और प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं, लेकिन प्रचार-प्रसार से दूर रहते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे "छुपे हुए रुस्तमों" को खोजकर देश के सामने रखते हैं, ताकि उनके कार्यों से अन्य लोग प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए समाज के हर वर्ग का योगदान जरूरी है और 'मन की बात' इसी भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम बन रहा है।
जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि इस कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर की पारंपरिक चटाई बनाने की कला को पुनर्जीवित करने वाले लोगों का उल्लेख किया। इसके साथ ही जल संरक्षण, वाटर हार्वेस्टिंग, प्रकृति संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चल रहे अभियानों की भी चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज एक बड़ी चुनौती है और समाज में ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जहां वेस्ट प्लास्टिक से उपयोगी वस्तुएं बनाई जा रही हैं। ऐसे प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कही यह बात
स्वतंत्रता दिवस के संदर्भ में जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से तिरंगे को सम्मान और गर्व के साथ अपने घरों में फहराने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तिरंगा अब केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह हर भारतीय के दिल से जुड़ गया है। आज देशभर में लोग उत्साह के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा भिलाई प्रभारी रामजी भारतीय, भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित पार्टी के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।