ताजा खबर

केदारनाथ में लैंडस्लाइड: दर्शन कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, मृतकों में शामिल MP के 3 लोग

By: शुभम शेखर
Dehradun
9/10/2024, 3:33:12 PM
image

Landslide in Kedarnath 5 pilgrims returning from darshan 3 people of MP included in the dead

देहरादून। सोमवार देर शाम केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे आठ श्रद्धालु सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे में दबकर पांच तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। एसडीआरएफ ने मंगलवार सुबह मलबे से शव निकाल लिए हैं। हादसा सोनप्रयाग से आगे गौरीकुंड के पास पैदल मार्ग का बताया जा रहा है। मरने वालों में तीर्थ यात्री मध्य प्रदेश, गुजरात और नेपाल के थे।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग बाजार से लगभग एक किमी आगे भूस्खलन जोन में पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से वह फंस गए थे। क्षेत्र में अन्य यात्रियों की होने की संभावना को देखते हुए खोजबीन की जा रही थी, जिसमें मंगलवार को तीन शव बरामद हुए।

कैसे हुआ हादसा ?

बताया जाता है कि बाबा केदार के दर्शन कर कुछ तीर्थयात्री गौरीकुंड से सोनप्रयाग की तरफ आ रहे थे, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने तो भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन कुछ यात्री मलबे की चपेट में आ गए। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से बारिश के दौरान यात्रा न करने की अपील की है। बहुत जरूरी न हो तो फिलहाल यात्रा को टालने की हिदायत भी दी जा रही है।

घायल

1. जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष)
2. मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष) 
3. छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष

मृतक

1. गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पो0 राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
2. दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला धार, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
3. तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
4. भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)
5. समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media