

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

MP Accident News: Tragic road accident in Vidisha: Three friends returning from a birthday celebration died, questions raised on highway safety
विदिशा। मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार और सड़कों पर सुरक्षा इंतजामों की कमी एक बार फिर तीन मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ गई। विदिशा जिले के कुरवाई क्षेत्र में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी युवक अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे, तभी उनकी कार सड़क पर खड़े एक डंपर से टकरा गई।
हादसा कुरवाई और मेहलुआ चौराहे के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक सामने आए डंपर से सीधी टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।
जन्मदिन की खुशी पलभर में छिन गई
मृतक युवक कुरवाई के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर देर रात घर लौट रहे थे। किसी ने नहीं सोचा था कि खुशियों से भरी यह रात मौत बनकर सामने आएगी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
हाईवे सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल
यह हादसा एक टोल रोड (रोड नंबर 01) पर हुआ, जहां सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से सवाल उठा रहे हैं। आरोप है कि, खतरनाक मोड़ों पर चेतावनी बोर्ड नहीं लगे ब्लैक स्पॉट चिन्हित नहीं रात में रोशनी और रिफ्लेक्टर का अभाव डायवर्जन संकेतक भी स्पष्ट नहीं लोगों का कहना है कि संबंधित कंपनी और प्रशासन की लापरवाही के कारण यहां हादसे आम होते जा रहे हैं।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा डंपर की गलत पार्किंग या कार की तेज रफ्तार में से किस वजह से हुआ।हालांकि, तीन युवा जिंदगियों का नुकसान किसी भी निष्कर्ष से पूरा नहीं किया जा सकता।