

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
%2520-%25202025-02-08T161255.918.jpg&w=3840&q=75)
MP News 4 IPS officers transferred in Madhya Pradesh See who got the posting
भोपाल। मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीतें शुक्रवार देर रात मोहन यादव सरकार ने चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। शुक्रवार देर रात तबादलों का आदेश जारी कर ए साईं मनोहर एडीजी और ओएसडी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली को भोपाल वापस बुलाया गया है। उन्हें अब ADG साइबर पुलिस पीएचक्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा एडीजी पुलिस मैनुअल पीएचक्यू मनीष शंकर शर्मा को एडीजी रेल पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है। वहीं, एडीजी पुलिस मुख्यालय डीपी गुप्ता को एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, लोक सेवा गारंटी, कोऑपरेटिव फ्रॉड और पुलिस मैनुअल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला आदेश में एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई और लोकसेवा गारंटी मीनाक्षी शर्मा को ओएसडी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली पदस्थ किया है।
