

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

MP News: Indore to be No. 1 in startups as well, 50 visionary founders honored at 'Orbosys Startup Awards 2026'
इंदौर। हर सफल स्टार्टअप के पीछे केवल एक आइडिया नहीं, बल्कि लगातार प्रयोग, जोखिम उठाने का साहस और कुछ अलग कर दिखाने का जुनून छिपा होता है। लेकिन इन प्रयासों को असली उड़ान तब मिलती है, जब उन्हें सही पहचान और मजबूत मंच मिलता है। इसी सोच को साकार करता नजर आया इंदौर में आयोजित ‘ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026’, जहां शहर के उभरते स्टार्टअप्स और उनके विजनरी फाउंडर्स को सम्मानित किया गया।
इस भव्य आयोजन में 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स को सम्मान मिला, वहीं 100 से अधिक स्टार्टअप्स की इनोवेटिव जर्नी को ‘रैंप वॉक रनवे’ जैसे यूनिक कॉन्सेप्ट के जरिए प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि अब मध्य भारत, खासकर इंदौर, स्टार्टअप और इनोवेशन की नई पहचान बनता जा रहा है।
ऑर्बोसिस ग्लोबल की पहल को मिला मजबूत सहयोग
इस पहल का नेतृत्व ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर प्रभात अग्रवाल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डायरेक्टर्स पूजा मोगल, ऋतु अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल और शुभम पाटीदार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, एआईएस सिग्नेचर ने ऑफिशियल पावर पार्टनर के रूप में आयोजन को सहयोग देकर स्थानीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई ऊर्जा प्रदान की।
टॉक शो में ब्रांड प्रेजेंस और पीआर की ताकत पर चर्चा
कार्यक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा रहा पीआर 24x7 के साथ आयोजित विशेष टॉक शो, जिसमें परसेप्शन बिल्डिंग, ब्रांड प्रेजेंस और स्मार्ट पीआर की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। इस सेशन में पीआर 24x7 की सीईओ नेहा गौर के साथ नीवक्लाउड और रैकबैंक के फाउंडर नरेंद्र सेन, वियासॉकेट और वॉकओवर के फाउंडर पुष्पेंद्र अग्रवाल तथा मोशनजिलिटी के फाउंडर हिमांशु चतुर्वेदी शामिल हुए।
नेहा गौर ने कहा, “स्टार्टअप की शुरुआत में उसकी कहानी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। पब्लिक रिलेशंस सिर्फ दिखने का माध्यम नहीं, बल्कि भरोसा बनाने की मजबूत नींव है, जो किसी भी ब्रांड को चुनौतीपूर्ण समय में भी मजबूती देती है।”

‘इनोवेशन बनेगा मध्य भारत की नई पहचान’
ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर प्रभात अग्रवाल ने आयोजन के विजन पर बात करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ सम्मान देना नहीं, बल्कि ऐसा मंच तैयार करना है जहां स्थानीय स्टार्टअप्स को वही पहचान और अवसर मिले, जिसके वे हकदार हैं। ‘रनवे’ कॉन्सेप्ट के जरिए हम यह दिखाना चाहते हैं कि इनोवेशन अब मध्य भारत की नई पहचान बन रहा है।”
विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप्स हुए सम्मानित
समारोह में टेक्नोलॉजी, फूड, हेल्थ, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल मीडिया, स्पोर्ट्स, ई-कॉमर्स और ब्रांडिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 50 स्टार्टअप फाउंडर्स को सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वालों में रोशन कुशवाहा (इंश्योर मार्केटिंग सॉल्यूशन), शुभम पाटीदार (ऑर्बोटॉक्स), आशीष गुप्ता (ऑर्बोसिस रियलिटी), वैभव मेहरोत्रा (वैभव परफ्यूमरी), पूजा विश्वकर्मा (गीता की रसोई), दीपक पंचाल (एट्जियन टेक्नोलॉजीस), भरत राठौड़ (गेटजी), निहित सबलोक (भोजनकार्ट), हेमंत पवार (एमपी सेलेब्रिटीज), प्रकाश अग्रवाल (घरतकसेवा), अमित चावला (अल्फाग्रोथविलेज), सोहम शर्मा (बॉटमार्ट्ज आईटी सॉल्यूशन), अभिषेक उपाध्याय (एयू प्रोडक्शन), रोशन भारद्वाज (गुरु प्रगति), पुष्पेंद्र एवं करुणा सिंह राजपूत (स्वर्णिक स्टूडियो), गौरव फांसे (जिटा टेक्नोलॉजी), यशराज गायकवाड़ (राइट ईट), प्रतीक पंडित (एआईएस सिग्नेचर), डॉ. रितेश अग्रवाल (मेडीलैब्स), अक्षय शेलट (डोमिगो) सहित कई युवा उद्यमी शामिल रहे।
ऑर्बोसिस ग्लोबल इनोवेशन को दे रही नई दिशा
ऑर्बोसिस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड एक मल्टीडिसिप्लिनरी कंपनी है, जो टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और ह्यूमन कैपिटल जैसे क्षेत्रों में इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है। कंपनी हाई-क्वालिटी वेबसाइट्स, मोबाइल एप्लिकेशन और ब्रांडिंग सॉल्यूशंस के जरिए उभरते व्यवसायों को नई पहचान दिलाने की दिशा में कार्य कर रही है।
