

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

MP News: Major accident during Muharram procession; 'Tazia' comes into contact with high-tension line, causing electrocution 3 dead, a dozen injured.
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की पिपलोदा तहसील के ग्राम हथनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया। हादसे में करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम हथनारा में मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान ताजिया या उससे जुड़ा हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट फैलते ही जुलूस में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय क्षेत्र में बिजली सप्लाई चालू थी। वहीं बारिश के चलते ताजिये पर एंगल और चद्दर लगाए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं कारणों से ताजिया हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने पर करंट फैल गया। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे में झुलसे करीब एक दर्जन लोगों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि करंट से झुलसे घायलों का रतलाम मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।