

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

apple macbook ipad price hike india 2026
नई दिल्ली। Apple ने भारत समेत कई देशों में अपने कई प्रीमियम प्रोडक्ट्स की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। नई कीमतें Apple India पोर्टल पर लागू हो चुकी हैं। बढ़ी हुई कीमतों का असर MacBook Pro, iPad Air और अन्य डिवाइसों पर पड़ा है। कुछ मॉडल्स की कीमतों में 20 से 42 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
सबसे बड़ा बदलाव 14-इंच MacBook Pro (M5 Pro) में देखने को मिला है। इसकी कीमत 2,49,900 रुपये से बढ़ाकर 2,99,900 रुपये कर दी गई है। वहीं 14-इंच MacBook Pro (M5 Max वेरिएंट) की कीमत में करीब 1 लाख रुपये तक का इजाफा बताया जा रहा है।
इसी तरह 13-इंच iPad Air के बेस मॉडल की कीमत 84,900 रुपये से बढ़कर 1,19,900 रुपये हो गई है, जो लगभग 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
क्यों बढ़ीं कीमतें?
काउंटरपॉइंट रिसर्च के को-फाउंडर और रिसर्च वीपी नील शाह के मुताबिक, मेमोरी चिप्स और अन्य सेमीकंडक्टर कंपोनेंट्स की लागत में भारी बढ़ोतरी इसकी मुख्य वजह है। AI डेटा सेंटरों की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप निर्माता अपनी क्षमता का बड़ा हिस्सा वहीं इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए चिप्स महंगे हो गए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि Apple ने पिछले दो तिमाहियों तक बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद उठाया, लेकिन अब कंपनी के लिए ऐसा करना संभव नहीं रहा। यही कारण है कि MacBook और iPad की कीमतों में इजाफा किया गया है।
Apple Intelligence का भी असर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस साल अपने ऑन-डिवाइस AI फीचर 'Apple Intelligence' को और व्यापक रूप से पेश कर सकती है। इसके लिए डिवाइस में ज्यादा RAM और मेमोरी की जरूरत होगी, जिससे हार्डवेयर लागत भी बढ़ रही है।