

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

MP Police Recruitment: Physical test for 7,500 posts from February 23, 53,000 candidates to appear
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में आरक्षक (जीडी) और आरक्षक (रेडियो) के कुल 7500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। लिखित परीक्षा में सफल हुए हजारों अभ्यर्थियों के लिए अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीपीटी) का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है।
23 फरवरी से 10 मार्च तक होगी परीक्षा
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार शारीरिक परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के 10 चयनित केंद्रों पर होगी, जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम और मुरैना शामिल हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शुरू की जाएगी।
तीन चरणों में होगी फिजिकल टेस्ट
शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के साथ तीन तरह के फिजिकल टेस्ट देने होंगे। इसमें 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक शामिल है। परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उम्मीदवारों की पहचान आधार ई-केवाईसी के माध्यम से कई बार सत्यापित की जाएगी।
लिखित परीक्षा में 59 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी सफल
गौरतलब है कि पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 25 जनवरी 2026 को घोषित किया गया, जिसमें कुल 59,438 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।
7500 पदों के लिए आए थे करीब 9.78 लाख आवेदन
यह भर्ती प्रक्रिया पिछले वर्ष से युवाओं के बीच चर्चा में बनी हुई है। पुलिस विभाग के 7500 पदों के लिए करीब 9.78 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। अब शारीरिक परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण पूरे किए जाएंगे।