

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

MP Vijay Baghel offered prayers to mark the completion of 12 years of the Modi government.
भिलाई। केंद्र में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भिलाई सेक्टर-7 स्थित शिव मंदिर एवं जगदंबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद Vijay Baghel, भाजपा भिलाई प्रभारी रामजी भारतीय तथा भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान हलवा एवं मिठाई का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम के पौधों का रोपण भी किया गया।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के लगातार 4399 दिन पूरे होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इतने लंबे समय तक लगातार नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास और परिवर्तन देखा है। मोदी सरकार ने देश के मान-सम्मान, स्वाभिमान और वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत विश्व मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
विजय बघेल ने कहा कि मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई है, ताकि वे इसी प्रकार देश का नेतृत्व करते हुए भारत को विकास के नए आयामों तक पहुंचाते रहें। साथ ही देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की भी प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में भाजपा भिलाई प्रभारी रामजी भारतीय, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, कार्यक्रम प्रभारी दया सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।