

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Mad dog terrorizes Mahasamund, bites dozens of people, panic grips villages
महासमुंद। महासमुंद जिले के ग्राम जामपाली और जंघोरा में एक पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। आक्रामक हो चुके इस आवारा कुत्ते ने अब तक करीब दर्जनभर लोगों को काटकर घायल कर दिया है। घटना के बाद गांवों में दहशत फैल गई है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।
घायलों का अस्पताल में कराया गया इलाज
कुत्ते के हमले में घायल सभी लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों ने सभी घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया है।
गांव की गलियों में घूम-घूमकर कर रहा हमला
ग्रामीणों के मुताबिक कुत्ता बेहद आक्रामक हो चुका है और गांव की गलियों में घूम-घूमकर लोगों को निशाना बना रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा डर देखा जा रहा है। परिजन बच्चों को घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दे रहे हैं।
ये लोग हुए घायल
कुत्ते के हमले में घायल लोगों में ग्राम जामपाली के भूषण ध्रुव, संतोष देवांगन, दृष्टि दीवान, रामलाल ध्रुव, पिथौरा के मनोज अग्रवाल, बरेकेल के धनंजय ठाकुर, तेज बाई, जंघोरा के रूपेश तिवारी, रोशनी सिन्हा और बरेकेल खुर्द की भूमि साहू शामिल हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और नगर पंचायत से जल्द कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि पागल कुत्ते को जल्द नहीं पकड़ा गया तो और भी लोग इसका शिकार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग भी उठाई है।