Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
Major accident in Harda fire broke out after blast in firecracker factory
हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा (Harda) में बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से आग लग गई। ब्लास्ट से 50 से ज्यादा घर आग की चपेट में आ गए हैं। साथ ही प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार पटाखा फैक्ट्री में 11 से 15 ब्लास्ट होने से आग फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। ब्लास्ट के समय फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। वहीं घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़े : निज्जर हत्या कांड की जांच में कनाडा की मदद नहीं करेगा भारत: रिपोर्ट