

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major accident in Mathura: Steamer capsizes in Yamuna, 6 dead, many missing
मथुरा। मथुरा जिले के केशी घाट पर यमुना नदी में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट कर डूब गया। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 22 से 25 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
लुधियाना से दर्शन करने आए थे श्रद्धालु
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग लुधियाना से दर्शन करने आए थे। एक ही समूह के लोग दो नावों में सवार होकर यमुना नदी में धार्मिक भ्रमण कर रहे थे, इसी दौरान एक नाव अचानक पलट गई।
14 से ज्यादा लोगों को बचाया गया
हादसे के बाद अब तक 14 से अधिक लोगों को सकुशल बाहर निकाला जा चुका है। वहीं, मृतकों की संख्या 6 बताई जा रही है, जबकि कई अन्य श्रद्धालु अभी भी लापता हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, NDRF की टीम तैनात
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम को भी लगाया गया है। इसके अलावा मथुरा आर्मी स्टेशन से भी सहायता मांगी गई है।
मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं, योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।