

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Accident News: Horrific road accident on NH-30, two youths died after being hit by former minister Gagda's follow vehicle
बस्तर। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बीते बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां पूर्व मंत्री महेश गागड़ा की सुरक्षा में लगी फॉलो गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद ट्रेलर की चपेट में आया युवक
पुलिस के मुताबिक, मृतक कमलेश और रामप्रसाद बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही फॉलो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक उछलकर सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी भी घटनास्थल पर ही जान चली गई।
ग्रामीणों ने चालक को घेरा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए बोलेरो चालक को घेर लिया। सूचना मिलते ही बस्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फॉलो गाड़ी मंत्री के काफिले में शामिल होने जा रही थी, लेकिन समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।