

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Accident News: Horrific road accident in Andhra Pradesh, fire broke out after bus-truck collision, 14 dead including 5-month-old infant
मार्कपुरम। आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में बीते गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 महीने के शिशु सहित 14 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच रायवरम गांव के पास पोडिली रोड पर हुई। एक प्राइवेट बस की बजरी से लदे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक के ईंधन टैंक से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते बस को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के समय बस में 41 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश राजमिस्त्री और निर्माण कार्य से जुड़े मजदूर थे। मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। बताया गया कि हादसे में शिशु और उसके पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी मां बच गई है।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक वी हर्षवर्धन राजू के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस गलत लेन में चली गई, जिससे टक्कर हुई। हालांकि, स्टीयरिंग जाम होने के दावे की भी जांच की जा रही है। एक बस चालक को हिरासत में लिया गया है, जबकि ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।
हादसे पर द्रौपदी मुर्मु और नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।