

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Industrialist Gautam Singhania injured in Maldives speedboat accident, two Indians missing
मुंबई। रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में हुए एक स्पीड बोट हादसे में घायल हो गए। यह हादसा फेलिधू द्वीप के पास हुआ, जहां पर्यटकों को ले जा रही बोट समुद्र में पलट गई।
7 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे के समय बोट में कुल 7 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद सिंघानिया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे में 5 अन्य लोग समुद्र में बह गए थे, जिनमें से कुछ को बचा लिया गया, लेकिन अब भी 2 भारतीय लापता हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।
प्रवक्ता बोले- मामूली चोटें, हालत स्थिर
सिंघानिया के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और वे मुंबई में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
रैली ड्राइवर हरि सिंह भी लापता
रिपोर्ट के मुताबिक, लापता लोगों में भारतीय रैली ड्राइवर हरि सिंह भी शामिल हैं, जो उसी बोट में सवार थे। हादसे के बाद वे समुद्र में बह गए और 16 घंटे से अधिक समय तक उनका पता नहीं चल सका है।
देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार
गौतम सिंघानिया देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल हैं। उनके नेतृत्व में रेमंड ग्रुप का कारोबार टेक्सटाइल, डेनिम, रेडीमेड गारमेंट्स, कंज्यूमर केयर, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। कंपनी की नींव उनके पिता विजयपत सिंघानिया ने रखी थी।