

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

MP News: Fire during EV car charging in Indore, 8 died tragically
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में EV कार आग हादसा ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बुधवार तड़के करीब 3:10 बजे एक दो मंजिला मकान के बाहर चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
गर्भवती महिला समेत 8 लोगों की मौत
इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के 8 लोगों की जलकर मौत हो गई, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी लोग गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। मृतकों में कारोबारी मनोज पुगलिया का परिवार और रिश्तेदार शामिल थे, जो बिहार और अन्य जगहों से आए हुए थे।
घर में रखे सिलेंडर बने खतरा
घर के अंदर करीब 10 सिलेंडर रखे थे, जिनमें से 2 फट गए। इससे आग और तेजी से फैल गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह तीन लोगों को बाहर निकाला, लेकिन बाकी लोग अंदर ही फंस गए। दमकल टीम के पहुंचने तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी।
चार्जिंग के दौरान बरतें सावधानी
इस इंदौर EV कार आग हादसा के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, चार्जिंग के दौरान अधिकृत चार्जर का ही उपयोग करें, गीले हाथों से चार्जिंग न करें और वाहन को ठंडा होने के बाद ही चार्ज करें।