

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big news: Major action by ATS and Delhi Police, plot to explode with toy car bomb foiled, two suspects arrested
मुंबई। सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र ATS और दिल्ली पुलिस की टीम ने मुंबई और ठाणे में छापेमारी कर इन संदिग्धों को हिरासत में लिया, जो कथित तौर पर दिल्ली और मुंबई में धमाकों की साजिश रच रहे थे।
खिलौना कार में IED लगाने की थी योजना
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ‘खिलौना कार बम’ के जरिए धमाका करने की योजना बना रहे थे। वे इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बनाने की ट्रेनिंग ले रहे थे और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की तैयारी में थे। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हमला टल गया।
आतंकी संगठनों से जुड़े तार
जांच एजेंसियों के मुताबिक, दोनों संदिग्धों के संबंध जैश-ए-मोहम्मद और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े होने की आशंका है। इसके अलावा वे ‘मिशन खिलाफत’ और ‘सोल्जर्स ऑफ प्रॉफेट’ जैसे ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।
मुंबई-ठाणे से पकड़े गए आरोपी
संयुक्त ऑपरेशन के तहत मुंबई के कुर्ला और ठाणे के खडावली इलाके से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। उनकी पहचान मोसाब आदम उर्फ कलाम कल्याण और मोहम्मद हमद कोल्लारा के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है।
ऑनलाइन ब्रेनवॉश और हैंडलर से संपर्क
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों का ऑनलाइन कट्टरपंथीकरण किया गया था। वे ‘अबू हुफेजा’ नामक एक संदिग्ध हैंडलर के संपर्क में थे, जिसे Jजैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यही व्यक्ति ऑनलाइन भर्ती और ब्रेनवॉश गतिविधियों में शामिल है।
देशभर में अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद दिल्ली, मुंबई सहित कई प्रमुख शहरों में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। रेलवे स्टेशन, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।