

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Latest News: Sharp attacks in the electoral arena, politics roars from Kerala to Bengal and Assam
नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की रैलियों ने राजनीतिक पारा और चढ़ा दिया है। पश्चिम बंगाल, केरल और असम में नेताओं के तीखे बयान चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
बंगाल में पीएम मोदी का हमला
कूच बिहार में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीएमसी के पाप का घड़ा भर चुका है और पार्टी एसआईआर का विरोध घुसपैठियों को बचाने के लिए कर रही है। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां जंगलराज जैसी स्थिति बन चुकी है। मोदी ने मालदा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि न्यायिक अधिकारियों को घंटों घेरकर रखा गया, जो राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने भरोसा जताया कि चुनाव निष्पक्ष और बिना डर के होंगे और परिणाम के बाद भ्रष्टाचार का हिसाब लिया जाएगा।
केरल में भी विपक्ष पर साधा निशाना
बंगाल से पहले पथनमथिट्टा में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ फिल्मों का जिक्र किया और कहा कि जिन्हें फिल्मों में सच्चाई नजर नहीं आती, वही लोग विदेशी चंदा कानून और यूसीसी जैसे मुद्दों पर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि हर मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
असम में राहुल गांधी का पलटवार
वहीं बिस्वनाथ चरियाली में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने हिमंता बिस्वा सरमा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि असम में जमीन को एटीएम की तरह इस्तेमाल किया गया और बड़ी मात्रा में जमीन कॉरपोरेट घरानों को सौंप दी गई। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह सब राजनीतिक फंडिंग के लिए किया गया और इसे जनता के साथ विश्वासघात बताया।
चुनावी माहौल हुआ और तेज
लगातार हो रही रैलियों और आरोप प्रत्यारोप के बीच चुनावी माहौल और ज्यादा गर्म होता जा रहा है। आने वाले दिनों में यह सियासी टकराव और तेज होने की संभावना है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।