

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Latest News: Major blow to terrorist network, Lashkar commander killed in Khyber Pakhtunkhwa, shot by unknown assailants
नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। साल 2026 में अब तक 30 से ज्यादा आतंकी नेताओं की हत्या की खबरें सामने आ चुकी हैं, जिससे आतंकी नेटवर्क पर दबाव बढ़ता दिख रहा है।
हाफिज सईद का करीबी था अफरीदी
शेख यूसुफ अफरीदी, भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता था। वह जम्मू-कश्मीर में हमलों के लिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और आतंकी गतिविधियों की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाता था।
संगठन में अहम पद और कट्टर विचारधारा
अफरीदी लश्कर-ए-तैयबा में प्रांतीय स्तर का बड़ा अधिकारी था। वह खैबर क्षेत्र के जखा खेल कबीले से ताल्लुक रखता था और ‘अफरीदी’ पश्तून शाखा का सदस्य था। कट्टर सलाफी (अहले-हदीस) विचारधारा का अनुयायी होने के कारण वह संगठन के लिए एक भरोसेमंद और प्रभावशाली चेहरा बन गया था।
हाल के महीनों में बढ़े हमले
पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान में कई हाई-प्रोफाइल आतंकियों को निशाना बनाया गया है। हाल ही में लाहौर में लश्कर के संस्थापक सदस्यों में शामिल आमिर हमजा पर हमला हुआ था, जिसमें वह बच गया था।
इसके अलावा, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मोहम्मद ताहिर अनवर की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है।
जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी
अफरीदी की हत्या को लश्कर नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके बाद भारत के जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और संभावित आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।