

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Donald Trump's comments on India-China spark protests in the US
वॉशिंगटन। भारत और चीन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ही देश में आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। इस विवाद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं।
मामला तब तूल पकड़ा जब रेडियो शो होस्ट माइकल सैवेज की विवादित टिप्पणी को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर रीपोस्ट करते हुए उसे “महान” बताया। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे “अनुचित और अशोभनीय” करार दिया।
अमेरिका में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने भी ट्रंप पर निशाना साधा। हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी से जुड़े डेमोक्रेट सदस्यों ने तंज कसते हुए कहा कि देश गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, लेकिन राष्ट्रपति पद को “रियलिटी शो” में बदल दिया गया है।
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसदों ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है। रो खन्ना ने सरकार से स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की, जबकि अमी बेरा और राजा कृष्णमूर्ति ने इसे अपमानजनक और राष्ट्रपति पद की गरिमा के खिलाफ बताया।
इस विवाद पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। चीन और ईरान ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। ईरान ने पलटवार करते हुए भारत और चीन को प्राचीन सभ्यताओं का जनक बताया और टिप्पणी को अनुचित बताया।
वहीं, हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने भी इस बयान को “घृणित और नस्लवादी” करार देते हुए चेतावनी दी कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक तनाव को और बढ़ा सकती हैं।