

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major success for security forces in Kashmir; terrorist who attacked 3 soldiers neutralized
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि उसका दूसरा साथी लतीफ भट बच निकलने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि फरार आतंकी गंभीर रूप से घायल है। सुरक्षाबलों ने मौके से एक AK-47 राइफल भी बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक, कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर 30 राउंड फायरिंग करने वाले दो आतंकियों में से एक को सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मृत आतंकी की पहचान उमर के रूप में हुई है। वह कुलगाम में आतंकियों का ओवरग्राउंड वर्कर था।
वहीं, 23 वर्षीय लतीफ भट पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। वह 17 नवंबर 2025 को इस आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। इसके बाद से दक्षिण कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में उसकी संलिप्तता रही है। लतीफ पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है।
सुरक्षाबल अब फरार आतंकी लतीफ भट की तलाश में जुटे हैं।