

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major success for security forces in Narayanpur: Cache of weapons and ₹24 lakh in cash recovered from the forest.
नारायणपुर। बस्तर में नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के बाद अब सुरक्षाबल नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्रियों को खोजने के अभियान में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी सफलता मिली है। टेकला जंगल से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया, जबकि छोटेडोंगर क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने टेकला जंगल में सर्च अभियान चलाया, जहां से इंसास रायफल, एसएलआर, .303 रायफल सहित बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बरामद हथियारों और विस्फोटकों को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, एक अन्य कार्रवाई में छोटेडोंगर के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए 24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह राशि नक्सली संगठन की गतिविधियों और लॉजिस्टिक जरूरतों के लिए सुरक्षित रखी गई थी।