

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Major terror plot foiled before Independence Day... Security agencies on high alert amid alert in several states
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले देश के कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाकर आतंकी हमला करने की कथित साजिश का सुरक्षा एजेंसियों ने खुलासा किया है। जांच में मिले इनपुट के आधार पर राष्ट्रीय राजधानी समेत कई संवेदनशील शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विभिन्न एजेंसियां संभावित नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में गिरफ्तार किए गए 12 संदिग्धों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। इन इनपुट के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूरे देश में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत अन्य जांच एजेंसियां भी इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हैं।
जांच में सामने आया है कि कथित साजिश के तहत दिल्ली, अमृतसर, तरनतारन और पश्चिम बंगाल के वर्धमान सहित कई शहरों को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अलग अलग स्थानों के लिए अलग मॉड्यूल सक्रिय किए गए थे, जिन्हें अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।
पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित बताए जा रहे दो अलग मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार नाबालिगों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, नौ कारतूस, चार पेट्रोल बम और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद होने की जानकारी दी गई है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक इस नेटवर्क का संचालन पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के माध्यम से किए जाने की आशंका है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए विभिन्न राज्यों में संयुक्त जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।
मिले इनपुट के बाद राजधानी दिल्ली सहित देश के कई महत्वपूर्ण शहरों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और सुरक्षा एजेंसियां हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।