

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

NTA to create a special professional cadre... preparations underway to make competitive exams completely secure.
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विभिन्न परीक्षा विवादों के बाद एजेंसी अब तकनीकी और प्रशासनिक विशेषज्ञों का एक समर्पित प्रोफेशनल कैडर तैयार कर रही है, जिससे परीक्षा संचालन को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और विश्वसनीय बनाया जा सके।
नई व्यवस्था के तहत साइबर सुरक्षा, परीक्षा सुरक्षा, सूचना सुरक्षा, लाइव ऑपरेशन, विजिलेंस, फोरेंसिक सहित करीब दस महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विशेषज्ञों की भर्ती की जाएगी। इन पदों पर महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों को नियुक्त करने की योजना बनाई गई है, जो परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे।
एजेंसी ने यह निर्णय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया है। उद्देश्य परीक्षा प्रणाली के सामने आने वाली नई चुनौतियों का प्रभावी समाधान तैयार करना और भविष्य में किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को कम करना है।
फिलहाल इन विशेषज्ञों की नियुक्ति संविदा आधार पर की जाएगी। चयनित अधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। एजेंसी का मानना है कि अनुभवी पेशेवरों की तैनाती से परीक्षा संचालन में आधुनिक तकनीक और बेहतर निगरानी व्यवस्था विकसित होगी।