

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Mamata Banerjee changed her social media bio, changed her profile as soon as Suvendu Adhikari took oath.
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी हार के बाद भी ममता बनर्जी का रुख नरम पड़ता नहीं दिख रहा है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बड़ा बदलाव किया।
शनिवार सुबह तक उनके बायो में “माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” लिखा हुआ था, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्होंने यह पदनाम हटा दिया। हालांकि, उन्होंने अपने नाम के आगे “पूर्व मुख्यमंत्री” लिखने से भी परहेज किया।

नए बायो में क्या लिखा?
ममता बनर्जी ने अपने नए ‘X’ बायो में खुद को “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)” बताया है। इसके साथ ही उन्होंने खुद को तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखित किया है। इस बदलाव को लेकर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद
ममता बनर्जी के प्रोफाइल अपडेट को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ और उसके मालिक एलोन मस्क को टैग करते हुए मांग की कि ममता का बायो तुरंत बदला जाए।
कुछ यूजर्स ने तो उनके अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग तक कर डाली। वहीं, टीएमसी समर्थकों ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध और ट्रोलिंग बताया।
हार के बाद इस्तीफे से किया था इनकार
चुनाव परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी ने साफ कहा था कि वह लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा नहीं देंगी। इसके बाद 7 मई को राज्यपाल R. N. Ravi ने विधानसभा भंग कर दी, जिससे ममता सरकार का कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।