

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Massive employment opportunities in Chhattisgarh; recruitment for 1,549 posts.
गरियाबंद, धमतरी और बालोद जिले के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उनके लिए रोजगार के शानदार अवसर सामने आए हैं। इन तीनों जिलों में अलग-अलग तारीखों पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से निजी कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर कुल 1,549 युवाओं की भर्ती करेंगी।
इन मेलों में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, स्नातकोत्तर और नर्सिंग जैसी विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले युवा शामिल हो सकते हैं।
इन रोजगार मेलों में सबसे पहले बात करें धमतरी की, जहां कुल 437 पदों के लिए मेला लगेगा। जिला रोजगार कार्यालय धमतरी 10 अगस्त को इस एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन करेगा। यह मेला कंपोजिट बिल्डिंग स्थित जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, बीमा सखी, असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी, सुरक्षा गार्ड, नर्सिंग स्टाफ और ओटी टेक्निशियन समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसी क्रम में अब बात करें बालोद जिले की तो बालोद के शासकीय आईटीआई गुरूर में 14 अगस्त को यह रोजगार मेला लगेगा, जहां स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन और सिक्योरिटी गार्ड समेत कुल 860 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, कमल विहार रायपुर द्वारा एकाउंटेंट और एग्रीकल्चर आफिसर के पांच-पांच पद और सेल्स ऑफिसर और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 30-30 पद समेत कुल 70 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐस इन्फोटेक्सिस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन के 520 पदों पर भर्ती होगी। वहीं सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई द्वारा पुरुष सिक्यूरिटी गार्ड के 200, दो वर्ष अनुभवी पुरुष सिक्यूरिटी सुपरवाइजर के 50 और महिला सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पदों समेत कुल 270 पदों पर भर्ती की जाएगी।
और अब अन्त में बात करें गरियाबंद जिले की, तो वहां के युवाओं को भी रोजगार के कुल 252 अवसर मिलेंगे। गरियाबंद जिला कार्यालय में 19 अगस्त को यह मेला आयोजित होगा, जिसमें असिस्टेंट मैनेजर, एग्रीकल्चर ऑफिसर और सहायक प्राध्यापक समेत 252 पदों पर युवाओं को भर्ती का मौका मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर पहुंचकर इन मेलों का लाभ उठा सकते हैं । इसमें निजी प्रतिष्ठानों द्वारा कुल 252 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड रायपुर में 45, ग्लोबल एचआर साल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट दुर्ग में 200 और पैरी गंगा महाविद्यालय मैनपुर में सात पदों पर भर्ती होगी। इनमें सिक्यूरिटी गार्ड, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सेल्स ऑफिसर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, एग्रीकल्चर आफिसर, सर्वेयर और सहायक प्राध्यापक के पद शामिल हैं।
इन भर्तियों के लिए अगर जरूरी योग्यता की बात करें तो,
सहायक प्राध्यापक के पद अंग्रेजी, भूगोल और राजनीति विज्ञान विषयों के लिए होंगे। पदों के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, बीएससी, बीएससी कृषि, बीसीए, एमसीए तथा संबंधित विषय में स्नातकोत्तर, नेट, सेट और पीएचडी निर्धारित की गई है।