

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Mirzapur: The Movie will be in cinemas on September 4.
मुंबई। मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने सेंसर प्रक्रिया पूरी कर ली है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है।
फिल्म की सबसे खास बात इसका 3 घंटे 17 मिनट यानी 197 मिनट का रनटाइम है। ऐसे में दर्शकों को बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ की दुनिया का एक लंबा और दमदार सिनेमाई अनुभव देखने को मिलने वाला है। ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने के बाद यह भी साफ है कि फिल्म में फ्रेंचाइजी के चर्चित अंदाज, हिंसा और बोल्ड कंटेंट की झलक बरकरार रहने वाली है।
टीजर-ट्रेलर ने पहले ही बढ़ाया बज
‘मिर्जापुर’ भारत की सबसे लोकप्रिय OTT फ्रेंचाइजी में से एक रही है। कालीन भैया, गुड्डू पंडित और फ्रेंचाइजी के दूसरे लोकप्रिय किरदारों की कहानी ने दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बनाई है। अब यही दुनिया पहली बार सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर नजर आएगी।
फिल्म के टीजर और ट्रेलर को लेकर पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला है। रिलीज डेट करीब आने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
बड़े पर्दे पर लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल
फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने ज्यादा जानकारी सामने नहीं रखी है, लेकिन फ्रेंचाइजी के पुराने फैंस के लिए बड़े पर्दे पर अपने पसंदीदा किरदारों को देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। 197 मिनट की लंबाई के साथ फिल्म से एक फुल-ऑन एक्शन और एंटरटेनमेंट पैकेज की उम्मीद की जा रही है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले पुनीत कृष्णा ने लिखा है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। A सर्टिफिकेट और करीब सवा तीन घंटे से ज्यादा के रनटाइम के साथ अब देखना होगा कि बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ का यह नया अध्याय दर्शकों के बीच कितना भौकाल मचाता है।