

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Modi completes 25 years in public life; BJP holds major state-level workshop in Raipur.
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा एवं जन-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेशस्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कविता पाटीदार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यशाला में शामिल हुए।
कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा, उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों और जनसेवा से जुड़े अभियानों को लेकर चर्चा की जा रही है। पार्टी की ओर से इस अवसर को व्यापक स्तर पर मनाने और प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाने की तैयारियों पर भी मंथन किया जा रहा है।