

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

nepal flood chhattisgarh people trapped bhupesh baghel rescue demand
रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इस आपदा के बीच छत्तीसगढ़ के भी कई लोगों के नेपाल में फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक राज्य के कितने लोग वहां फंसे हैं, इसे लेकर पूरी और स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
इसी मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नेपाल में छत्तीसगढ़ के सैकड़ों लोगों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है, लेकिन स्थिति की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आ रही है।
भूपेश बघेल ने कहा कि नेपाल में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लोग अभी भी फंसे हुए हैं। ऐसे में सरकार को बेहतर से बेहतर तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना चाहिए, ताकि वहां फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों को सुरक्षित वापस लाया जा सके।
उन्होंने कहा कि “नेपाल में छत्तीसगढ़ के सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। सरकार को बचाव के लिए त्वरित काम करना चाहिए ताकि उनको सकुशल वापस लाया जा सके।”
नेपाल में भयावह तबाही
नेपाल में हालिया बाढ़ और मलबे के सैलाब ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक नेपाल में 675 लोगों की मौत और करीब 2,498 लोगों के लापता होने की सूचना है। बचाव अभियान लगातार जारी है और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।
ऐसे हालात में छत्तीसगढ़ से नेपाल गए लोगों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। अब सबसे बड़ी चुनौती प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों तक संपर्क स्थापित करना और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना है। भारत की ओर से भी नेपाल में राहत एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए टीमें सक्रिय हैं।