

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Monalisa Bhosle, who rose to fame after selling garlands at the Kumbh Mela, married Farman Khan in a temple amid family opposition.
इंदौर/प्रयागराज। मोनालिसा भोसले, जो पिछले साल कुंभ मेला में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई थीं, एक बार फिर चर्चा में हैं। इंदौर की रहने वाली मोनालिसा ने मुस्लिम युवक फरमान खान से प्रेम विवाह कर लिया है। दोनों ने परिवार के विरोध के बीच एक मंदिर में शादी रचाई।
केरल के मंदिर में हुई शादी
जानकारी के मुताबिक यह विवाह केरल के अरुमानूर स्थित नैनार मंदिर में संपन्न हुआ। शादी समारोह में कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें केरल के शिक्षा मंत्री सिवानकुट्टी, एम.वी. गोविंदन और राज्यसभा सदस्य ए. ए. रहीम शामिल थे। शादी के दौरान मोनालिसा ने लाल साड़ी पहनकर सिंदूर लगाया, जबकि फरमान खान सफेद शर्ट और पारंपरिक मुंडू (धोती) में नजर आए।
सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी
फरमान खान के मुताबिक दोनों की मुलाकात इंटरनेट मीडिया के जरिए हुई थी और उनकी प्रेम कहानी करीब छह महीने पुरानी है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा केरल की राजधानी में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आई थीं, जहां दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
परिवार के विरोध के कारण मांगी थी सुरक्षा
मोनालिसा ने कहा कि उनके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और उन पर किसी अन्य व्यक्ति से शादी करने का दबाव डाला जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसी कारण उन्होंने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी।
मोनालिसा का कहना है कि वह वयस्क हैं और अपनी इच्छा से शादी करने का फैसला लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें मलयालम सिनेमा में काम के प्रस्ताव मिल रहे हैं और वह भविष्य में केरल में बसने पर विचार कर रही हैं।
गौरतलब है कि मोनालिसा भोसले पिछले साल प्रयागराज के कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए एक कंटेंट क्रिएटर के वीडियो में नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, जिसके बाद से वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।