

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

nasha karobar bjp vs congress chhattisgarh
रायपुर: भाजपा के प्रवक्ता दाऊ अनुराग अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस के नेता नशे के मामले पर हल्ला करके अपने कार्यकाल में हुए 2,000 करोड़ रुपये के अवैध नशे के कारोबार के दाग छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा "भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण नशे के व्यापार पर हल्ला करके, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए 2,000 करोड़ के अवैध नशे के कारोबार के दाग धोने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस बात से आम जनता ही नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता भी सहमत नजर नहीं आ रहे हैं। इसीलिए आज होने वाले नशे के मामले को लेकर घेराव के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। क्योंकि कांग्रेस के कार्यकर्ता आज भी पूछ रहे हैं कि आखिर जिन लोगों ने 2,000 करोड़ का शराब का घोटाला किया, जिनके करीबी जेल में हैं, पुराने मंत्रियों ने लगातार भ्रष्टाचार किया और सारे अधिकारियों ने किया, वे इस मामले में क्यों नहीं बोल रहे हैं?
उनको इस बात का भी जवाब चाहिए कि छत्तीसगढ़ के राजस्व पर डाका डालते हुए जिन लोगों ने अवैध शराब और अवैध नशे का कारोबार किया, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? कांग्रेस अपनी इज्जत बचाने के लिए इनमें अन्य मामले जोड़कर बाद में यह कार्यक्रम और घेराव का दिखावा कर रही है।
वास्तव में बात यह है कि जब से विष्णु देव साय जी की सरकार आई है, जब से गृहमंत्री विजय शर्मा जी ने कार्रवाई प्रारंभ की है, छत्तीसगढ़ के नशे के कारोबार में लगातार लगाम लग रही है। टास्क फोर्स का गठन हुआ है, 100 से ऊपर पद स्वीकृत किए गए हैं और अब तो न केवल अवैध कारोबार को रोका जा रहा है, उनकी संपत्तियां राजसात की जा रही हैं, अपितु वे बाहर निकलकर उस अवैध संपत्ति का उपयोग न करें, इसके लिए सफेमा (SAFEMA) कोर्ट में उनके खिलाफ कार्रवाई करके उनकी संपत्ति भी जब्त की जा रही है।
चाहे दुर्ग का मामला हो, चाहे सरगुजा का मामला हो, कांग्रेस इस बात को समझ रही है कि इस सरकार में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। उनको दिक्कत किस बात की है? कार्रवाई हो रही है या कार्रवाई होनी ही नहीं चाहिए? कांग्रेस इस बात को समझ ले, विष्णु देव साय जी की सरकार में अवैध कारोबार करने वाले कोई भी नहीं बख्शे जाएंगे और इनकी आड़ में अपने दाग धोने वाले भी नहीं।"