

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Monsoon Bountiful in Chhattisgarh: Heavy Rainfall in Bilaspur Division; Rain Expected Across the State Over the Next 5 Days.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में कहीं न कहीं भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा हुई। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों में सारंगढ़ में सर्वाधिक 14 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद लाल बहादुर नगर में 11 सेमी, सरायपाली, बड़े बचेली और कुसमी में 10-10 सेमी, चिरमिरी और डौंडीलोहारा में 9-9 सेमी तथा सरसीवा में 8 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
इसके अलावा मर्री बंगला देवरी, हसीद, बारमकेला, मुंगेली, छुरिया, कुमर्दा, डोंगरगांव, महासमुंद, सरिया, धनोरा, कोटाडोल, भटगांव और भानुप्रतापपुर सहित कई क्षेत्रों में 6 से 7 सेंटीमीटर वर्षा हुई। वहीं बालोद में 5 सेमी तथा प्रदेश के अनेक अन्य इलाकों में 2 से 4 सेमी तक बारिश दर्ज की गई।
लगातार बारिश के कारण प्रदेश में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, दुर्ग और बेमेतरा शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय बना रहेगा। इसके चलते अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: बिलासपुर संभाग में अत्यधिक बारिश, अगले 5 दिन पूरे प्रदेश में बरसेंगे बादल
बिलासपुर संभाग में सबसे ज्यादा बारिश, सारंगढ़ में 14 सेमी वर्षा दर्ज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में कहीं न कहीं भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा हुई। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों में सारंगढ़ में सर्वाधिक 14 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके बाद लाल बहादुर नगर में 11 सेमी, सरायपाली, बड़े बचेली और कुसमी में 10-10 सेमी, चिरमिरी और डौंडीलोहारा में 9-9 सेमी तथा सरसीवा में 8 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
इसके अलावा मर्री बंगला देवरी, हसीद, बारमकेला, मुंगेली, छुरिया, कुमर्दा, डोंगरगांव, महासमुंद, सरिया, धनोरा, कोटाडोल, भटगांव और भानुप्रतापपुर सहित कई क्षेत्रों में 6 से 7 सेंटीमीटर वर्षा हुई। वहीं बालोद में 5 सेमी तथा प्रदेश के अनेक अन्य इलाकों में 2 से 4 सेमी तक बारिश दर्ज की गई।
लगातार बारिश के कारण प्रदेश में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, दुर्ग और बेमेतरा शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय बना रहेगा। इसके चलते अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।