

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Mumbai cooperative appellate court parking ruling
मुंबई: महाराष्ट्र सहकारी अपीलीय अदालत ने पार्किंग विवाद से जुड़े एक मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि सोसाइटी में फ्लैट खरीदने मात्र से पिछले मालिक को आवंटित पार्किंग स्लॉट पर नए खरीदार का कानूनी अधिकार अपने आप नहीं हो जाता है।
क्या है पूरा मामला?
मुंबई के एक मामले में नए खरीदारों ने फ्लैट तो खरीद लिया, लेकिन सोसाइटी के उप-नियमों के तहत अपने नाम पर पार्किंग आवंटन का नया आवेदन नहीं किया। जब पड़ोसी ने उस स्लॉट में अपनी गाड़ी पार्क कर दी, तो यह विवाद अदालत जा पहुंचा, जहां खरीदार केस हार गए। अदालत ने कहा कि सेल डीड से केवल घर का स्वामित्व स्थानांतरित होता है, पार्किंग का नहीं। इसलिए खरीदार को सिर्फ फ्लैट के कागजात देखने के बजाय सोसाइटी के पार्किंग नियमों की भी जांच करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के विवादों से बचा जा सके।