

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
NEET UG 2026: After paper leak, NTA starts fee refund process, applications can be made till May 27
नई दिल्ली। NEET UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक मामले के बाद छात्रों को राहत देते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आधिकारिक रिफंड पोर्टल खोल दिया गया है, जहां उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनटीए के अनुसार, रिफंड प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और छात्र 27 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। फीस की राशि सीधे उम्मीदवारों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
केवल पात्र उम्मीदवारों को मिलेगा रिफंड
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि रिफंड सुविधा केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगी, जिन्होंने NEET UG 2026 के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था और आवेदन फीस जमा की थी। जिन उम्मीदवारों की आवेदन प्रक्रिया अधूरी रह गई थी या फीस जमा नहीं हुई थी, वे इस सुविधा के पात्र नहीं होंगे।
ऐसे करें फीस रिफंड के लिए आवेदन
रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट NEET NTA Portal पर जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को “NEET 2026 Refund Portal” लिंक पर क्लिक करना होगा। लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि का उपयोग किया जाएगा।
लॉग इन के बाद उम्मीदवारों को बैंक खाता संख्या, IFSC कोड और बैंक का नाम सही तरीके से भरना होगा। जरूरत पड़ने पर रद्द चेक (Cancelled Cheque) की कॉपी भी अपलोड करनी पड़ सकती है। आवेदन सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखना जरूरी है।
पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतों से जूझ रहे छात्र
भारी संख्या में छात्र रिफंड पोर्टल पर विजिट कर रहे हैं, जिसके चलते कई उम्मीदवारों को लॉग इन एरर, OTP आने में देरी और सर्वर स्लो जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपडेटेड ब्राउजर का उपयोग करें और आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें। एजेंसी ने फर्जी वेबसाइट और अनऑफिशियल रिफंड मैसेज से सावधान रहने की भी अपील की है।
समय सीमा के बाद स्वीकार नहीं होंगे आवेदन
एनटीए ने कहा है कि उम्मीदवारों को 27 मई 2026 से पहले अपनी बैंक डिटेल्स जमा करनी होंगी। तय समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।