

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Weather News: Severe heat wave wreaks havoc across the country, all Indian cities are among India's 50 hottest cities, with Raipur in the top 20.
नई दिल्ली। देशभर में इस समय भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात इतने गंभीर हैं कि एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया, जिसमें दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की सूची में सभी शहर भारत के ही दर्ज किए गए। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
सुबह से ही आग उगलने लगा मौसम, 45 डिग्री तक पहुंचा पारा
एयर क्वालिटी और मौसम ट्रैकर एक्यूआई इन के मुताबिक सुबह 10:50 बजे ओडिशा का बलांगीर 45 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद चंद्रपुर और प्रयागराज में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई शहर दोपहर से पहले ही 42 से 44 डिग्री तक पहुंच गए।
भारत के कई हिस्सों में हीट डोम जैसी स्थिति, 22 शहरों में 45 डिग्री से ज्यादा तापमान
रिपोर्ट के अनुसार अकेले उत्तर प्रदेश के 22 शहर इस सूची में शामिल रहे। करीब 22 बड़े शहरों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। दोपहर तक हालात और गंभीर हो गए, जब विदर्भ के ब्रह्मपुरी में देश का सबसे अधिक 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग की चेतावनी, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों तक गंभीर हीटवेव की चेतावनी जारी की है। दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुष्क हवाएं, साफ आसमान और मानसून से पहले बारिश में देरी इस भीषण गर्मी की बड़ी वजह बन रही है।
रायपुर दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल, रात में भी नहीं मिल रही राहत
छत्तीसगढ़ में भी गर्मी का असर चरम पर है। राजधानी रायपुर शुक्रवार को दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में 19वें स्थान पर रही। यहां दोपहर में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। हैरानी की बात यह रही कि शाम 7:30 बजे भी तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रहा, जिससे रात में भी राहत नहीं मिली।भिलाई और दुर्ग में भी हालात समान रहे, जहां शाम के समय भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
लगातार चौथे दिन लू का असर, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
प्रदेश में लगातार चौथे दिन भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। सुबह 8 बजे से ही गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने लगीं। दोपहर 12 बजे तक तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जा रहा है। घरों की छतों पर लगे पानी के टैंक तक गर्म होने लगे हैं।
मौसम विभाग का अनुमान, अगले कई दिनों तक राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार 27 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी। अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में भीषण लू का असर देखने को मिल सकता है। कई जगहों पर रात का तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।
जलवायु परिवर्तन का असर, रातें भी बन रही खतरनाक
विशेषज्ञों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में कंक्रीट, सड़कें और एसी से निकलने वाली गर्म हवा मिलकर अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट पैदा कर रही है। इससे दिन के साथ अब रातें भी असामान्य रूप से गर्म हो रही हैं, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।इस समय पूरे देश में गर्मी का कहर जारी है और आने वाले दिनों में राहत की कोई बड़ी संभावना नजर नहीं आ रही है।